,

Lakhimpur: युवती के शैम्पू पीने के मामले में आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई

Lakhimpur: Action taken against doctor accused of drinking shampoo by a young woman

Report- Vikar Gupta

Lakhimpur: जिले के जिला अस्पताल में भर्ती सौम्या शर्मा की ओर से उठाए गए गंभीर आरोपों के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। शनिवार को सौम्या शर्मा ने अपने छोटे भाई हर्षित शर्मा के इलाज के दौरान कथित प्रताड़ना से आहत होकर कई शैम्पू पैकेट पी लिए और इसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सौम्या ने आरोप लगाया कि उसके भाई हर्षित का एक्सीडेंट में पैर टूटने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले ऑपरेशन में डॉ. शरद वर्मा ने 12,500 रुपये लिए, लेकिन ठीक से ऑपरेशन न होने के कारण हर्षित का पैर दोबारा टूट गया। दूसरी बार ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने 15,000 रुपये की मांग की और पैसे न देने पर सहयोगी फैज के माध्यम से दबाव बनाया।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने आरोपी चिकित्सक डॉ. शरद वर्मा की वेतन वृद्धि रोकते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को संस्तुति भेज दी है। साथ ही, हर्षित शर्मा की सर्जरी के लिए चिकित्सालय फंड से व्यय किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मामले की जांच और पीड़िता की सुरक्षा के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी रविवार को जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने सौम्या का हाल जाना और उसे सुरक्षा देने तथा दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी, जिला मंत्री दीपक पुरी, नगर मंत्री दिव्या श्रीवास्तव और रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।

सौम्या ने बताया कि डॉक्टर शरद आए दिन गाली-गलौज करते हैं और हर्षित को मारने की धमकी देते हैं। वह डर के कारण पहले ओटी में नहीं गई थी और बाद में सीएमएस ऑफिस जाकर मदद मांगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह घटना अस्पताल प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के लिए चेतावनी है कि मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार किया जाए।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…