जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रत्साव, विपक्ष ने लगाए पक्षपात के आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Opposition will bring no-confidence motion in Rajya Sabha to remove Dhankhar: Support of 70 MPs; Digvijay Singh said - I have never seen such a biased Chairman

संसद का शीतकालीन सत्र लगातार जारी है। लेकिन विपक्ष के प्रदर्शन के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई लगातार प्रभावित हो रही है। हंगामे के बीच ही इंडिया अलायंस ने सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। इस बात की पुष्टि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर की है। मंगलवार को एक बार फिर राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

इंडिया गठबंधन के प्रस्ताव के समर्थन में अब तक 70 सांसद अविश्वास प्रस्ताव पर साइन कर चुके है। इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, डीएमके, आरजेडी, आम आदमी पार्टी शामिल है। सदन की कार्यवाही के दौरान गठबंधन में तकरार भी देखने को मिली क्योंकि विपक्ष को तृणमूल कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला और ममता बनर्जी की पार्टी ने सदन से वॉकआउट कर दिया। संख्या बल के आधार पर देखा जाए तो इस अविश्वास प्रस्ताव के गिरने की आशंका है, लेकिन एक बार फिर विपक्ष यह साबित करना चाहता है कि, सभापति उनके साथ पक्षपात कर रहे है। इससे पहले अगस्त में भी विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पर विचार किया था।

दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

संसद के बाहर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘मैंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी इतना पक्षपाती सभापति नहीं देखा है। वे सत्ता पक्ष के सांसदों को नियम के विपरीत बोलने की छूट देते हैं, जबकि विपक्षी सांसदों को चुप कराते हैं।

केंद्र सरकार अडाणी को बचा रही: प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मैं केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहा हूं कि उन्होंने सदन को कमजोर किया है। मैंने आज तक नहीं देखा कि प्रश्नकाल में सरकार के सारे लोग खड़े हो जाएं और जवाब न आने दें। मेरा सवाल लगा हुआ था, लेकिन मुझे सवाल पूछने की इजाजत नहीं मिली।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के