LOHARDAGA: हिंडाल्को कर्मचारी गोपू को हटाने की मांग, ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
LOHARDAGA

Report by: Amit Verma, Edit by: Priyanshi Soni

LOHARDAGA: लोहरदगा में हिंडाल्को कंपनी के कर्मचारी राकेश शर्मा उर्फ गोपू को हटाने और ट्रक मालिकों के शोषण के आरोपों को लेकर लोहरदगा–गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक साहू भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने की।

LOHARDAGA: हिंडाल्को प्रबंधन पर मनमानी और शोषण के आरोप

बैठक में मौजूद ट्रक मालिकों ने एक स्वर में हिंडाल्को प्रबंधन पर मनमानी करने, ट्रक मालिकों का शोषण करने और कर्मचारियों के जरिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। ट्रक मालिकों ने कहा कि लंबे समय से समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

1 जनवरी 2026 तक का अल्टीमेटम

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हिंडाल्को कंपनी को 1 जनवरी 2026 तक राकेश शर्मा उर्फ गोपू को हटाने का समय दिया जाए। तय समय-सीमा के भीतर मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में ट्रक ऑनर एसोसिएशन अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी।

धीरज साहू का सख्त संदेश

पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने सख्त लहजे में कहा कि ट्रक मालिकों के साथ किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हिंडाल्को प्रबंधन ने समय रहते निर्णय नहीं लिया और जायज मांगों को अनदेखा किया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। यह लड़ाई सम्मान और अधिकार की है।

एकजुटता का संकल्प

बैठक में ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ट्रक मालिक मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार रहने का संकल्प लिया।

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम

बिग बॉस फेम Sambhavna Seth बनने वाली हैं मां, सरोगेसी से दी खुशखबरी

Sambhavna Seth ने अपने फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी साझा की है।

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर में नवाचार की नई उड़ान, इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन

Bastar Innovation Mahakumbh 1.0: बस्तर संभाग के युवाओं को तकनीकी, नवाचार और

Khargone: कल जो कहा… आज वो किया, CM डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

Khargone: किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Tumbbad 2 की रिलीज़ डेट घोषित: सोहम शाह की लोक-हॉरर फिल्म जल्द बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Tumbbad 2 : बहुचर्चित फिल्म तुम्बाड के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज़

IPL 2026 में नया इतिहास , हैदराबाद ने मुंबई को हराकर रचा रिकॉर्ड

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. धार में दर्दनाक हादसा:

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की 10 प्रमुख खबरें

1. नई औद्योगिक नीति से निवेश में तेजी CG TOP 10: राज्य

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 30 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन आध्यात्मिक और आर्थिक दृष्टि से