Report By: Punit Sen, Edit By: Priyanshi Soni
Anuppur: अनूपपुर जिले के भालूमांडा थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर सहित कई घरों के बाड़े में लगे कीमती सफेद चंदन के पेड़ों को काटकर चोरी कर लिया। सुबह जब लोगों ने कटे हुए पेड़ देखे तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Anuppur: लोगों में आक्रोश
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सफेद चंदन के पेड़ काफी कीमती होते हैं और इनकी चोरी से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। मंदिर परिसर में चोरी की घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखा गया।

Anuppur: पुलिस को दी गई सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने भालूमांडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का मुआयना किया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें : Chhatarpur: टोरिया गांव में बस चालक से मारपीट, हाईवे पर फैली दहशत
सुरक्षा बढ़ाने की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और मंदिर व रिहायशी इलाकों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है।





