,

MAINPURI: पुलिस का मानवीय चेहरा, क्षेत्राधिकारी ने गरीब मजदूरों में बांटे कंबल

MAINPURI: Human face of police, Circle Officer distributed blankets among poor laborers.

REPORT- KAMLESH KUMAR

MAINPURI: शीतलहर में दिहाड़ी मजदूरों को मिला पुलिस का सहारा

कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच मैनपुरी में पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर देखने को मिला। दिसंबर–जनवरी की ठिठुरन भरी रातों में जहां गरीब और दिहाड़ी मजदूरों का जीवन बेहद कठिन हो जाता है, वहीं मैनपुरी पुलिस ने आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद की। थाना धन्नाहार क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने अधीनस्थ थाना अध्यक्ष के साथ मिलकर भट्टों पर रोजाना दिहाड़ी पर काम करने वाले गरीब मजदूरों को कंबल वितरित किए।

क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने दिया मानवता और सेवा का संदेश

कंबल वितरण के दौरान क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि शीतलहर में गरीबों के पास न तो पर्याप्त मजदूरी होती है और न ही ठंड से बचाव के लिए मजबूत कपड़े। ऐसे में पुलिस का दायित्व है कि वह कानून व्यवस्था के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए भी आगे आए। उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। कंबल पाकर मजदूरों के चेहरे पर राहत और संतोष दिखाई दिया, वहीं पुलिस के इस कदम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…