,

GORAKHPUR: बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन, विहिप ने जताया विरोध

Bangladesh government's effigy burnt in Gorakhpur, VHP protests

REPORT- ARUN KUMAR

GORAKHPUR: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा को लेकर सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में बांग्लादेश में हिंदू समाज के साथ हो रही हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की गई।

भारत सरकार से हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई की मांग

विहिप नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में जिस तरह हिंदू समाज के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, हत्याएं की जा रही हैं और लोगों के प्रतिष्ठानों में आग लगाई जा रही है, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां हिंदू समाज को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की मांग की।

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…