Betul News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, वीर भारत न्यास के माध्यम से बैतूल में बनेगा जनजातीय संग्रहालय

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CM Dr. Mohan Yadav makes a major announcement

by: vijay nandan

Betul News: बैतूल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले को एक बड़ी सौगात देते हुए वीर भारत न्यास के माध्यम से जनजातीय संग्रहालय की स्थापना की घोषणा की। यह संग्रहालय ‘आरण्यक’ नाम से जाना जाएगा और इसमें जनजातीय समाज की युग-युगीन परंपराओं, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को संजोया जाएगा।

Betul News: युग-युगीन जनजातीय परंपराओं पर केंद्रित ‘आरण्यक’ संग्रहालय की होगी स्थापना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि वीर भारत न्यास, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की सहभागिता से बैतूल में इस संग्रहालय की स्थापना की पहल करेगा। इस संग्रहालय के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को जनजातीय समाज की विरासत, वीरता और योगदान से परिचित कराया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने जनजातीय और आदिवासी नायकों के सम्मान में डेस्टिनेशन कैबिनेट मीटिंग आयोजित कर उन्हें उचित सम्मान दिया है और उनकी समृद्ध परंपरा को संरक्षित किया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के वीरों ने देश की आज़ादी के लिए निडरता और साहस के साथ संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने GIS और औद्योगिक कॉन्क्लेव का उल्लेख करते हुए बताया कि इनके माध्यम से प्रदेश में 8.5 लाख करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश प्राप्त हुआ है, जिसमें से 6.5 लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया जा चुका है।

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं