,

Rewari: टैक्सी चालक पर गोलीकांड का खुलासा, आरोपियों से हथियारों का जखीरा बरामद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rewari

Report By: Rajkumar, Edit By: Priyanshi Soni

Rewari: रेवाड़ी पुलिस की सीआईए टीम ने टैक्सी चालक को गोली मारकर लूट की वारदात में शामिल आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, वॉकी-टॉकी और अन्य संदिग्ध उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू हुई थी वारदात

डीएसपी ने बताया कि 18 दिसंबर की रात दो युवक पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से अलीगढ़ निवासी टैक्सी चालक संजय की टैक्सी हायर कर जयपुर जाने के लिए निकले थे। बावल क्षेत्र के बनीपुर चौक पर पेशाब के बहाने गाड़ी रुकवाकर आरोपियों ने चालक की जांघ में गोली मार दी और उसे शहर के सर्कुलर रोड पर फेंककर फरार हो गए।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दो आरोपियों को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही रेवाड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजमेर निवासी देवांशु और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया, जिसके दौरान उनसे पूछताछ की गई।

रिमांड में खुला हथियारों के नेटवर्क का राज

पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से शुरू में दो पिस्टल, 89 जिंदा कारतूस, वेव ब्लॉकर, जीपीएस डिटेक्टर और मोबाइल फोन बरामद किए गए। आगे की जांच में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें हथियार मेरठ निवासी बंटी ने उपलब्ध कराए थे। इसके बाद सीआईए टीम ने हथियार सप्लायर बंटी को भी गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया।

हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

सीआईए टीम ने पूछताछ के दौरान आरोपियों से कुल 5 देशी पिस्टल, 250 जिंदा कारतूस, 8 मैगजीन, 22 मैगजीन स्प्रिंग, एक बैरल स्प्रिंग, एक बैग, एक आईफोन, 6 वॉकी-टॉकी सेट, 5 वॉकी-टॉकी चार्जर, 5 अडैप्टर, एक पैकेट दस्ताने, एक दूरबीन, 2 पावर अडैप्टर, 3 खाली कारतूस डिब्बे और एक हथकड़ी बरामद की है।

जिला पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि

डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि हथियारों की इतनी बड़ी बरामदगी रेवाड़ी जिला पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा