,

Sagar: बीच सड़क मजदूर की पिटाई, वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sagar

Report By: Mukul Sharma, Edit By: Priyanshi Soni

Sagar: सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र से दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीच सड़क एक मजदूर को रोककर तीन दबंगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी और अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sagar: मंत्री का शागिर्द बताकर रौब, सरेआम की मारपीट

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने वाले खुद को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल का शागिर्द बताते हैं। इसी रौब के दम पर उन्होंने खुलेआम कानून को चुनौती देते हुए युवक पर हमला किया। हमला इतना गंभीर था कि पीड़ित के शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान मौजूद हैं।

पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप

गौरझामर निवासी भैयालाल पटेल ने बताया कि गोविंद लोधी, उत्तम लोधी और शशि लोधी ने सट्टे के पैसों को लेकर पहले भी उसे धमकाया था। पांच महीने पहले घर आकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। बाद में गांव के लोगों की मध्यस्थता से पैसे देकर राजीनामा हुआ था।

जातिगत अपमान और धमकियों का आरोप

पीड़ित का कहना है कि कोई गलती न होने के बावजूद उसके साथ जातिगत अपमान किया गया और बेरहमी से पीटा गया। इलाज के लिए देवरी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर द्वारा उचित उपचार न देने का भी आरोप लगाया गया है। अब आरोपी रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।

मामूली धाराओं में केस दर्ज, सवालों में पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिससे पीड़ित को न्याय न मिलने की आशंका है। भैयालाल पटेल ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस जांच में जुटी, वीडियो बना अहम सबूत

मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। अब देखना होगा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिला पाती है या नहीं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की