Rashifal: जानिए आज का दैनिक राशिफल (22-12-2025)

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Rashifal:

१. मेष राशि
दिन कुछ चुनौतियों भरा रह सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। पुरानी गलतियों से सीख लेना फायदेमंद रहेगा। कानूनी मामलों में सतर्कता जरूरी है। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन बातचीत से सुलझ सकती है।

२. वृष राशि
आय और खर्च में संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। किसी सहयोगी की बात मन को आहत कर सकती है। पढ़ाई में विद्यार्थियों का मन लगेगा। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा या छुट्टी की योजना बन सकती है। पिता की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है।

३. मिथुन राशि
पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिलने के योग हैं। कारोबार की समस्याओं पर भाइयों से सलाह फायदेमंद रहेगी। उधार लिया गया धन लौटाने की कोशिश सफल हो सकती है। पड़ोस में किसी से विवाद से बचें। जीवनसाथी हर कदम पर साथ देंगे।

४. कर्क राशि
दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है। गलत तरीकों से धन कमाने से बचें। पिता द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं। परिवार के साथ किसी शुभ आयोजन में शामिल हो सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

५. सिंह राशि
मिश्रित परिणाम मिलेंगे। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता बढ़ सकती है। घर में धार्मिक आयोजन की संभावना है। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

६. कन्या राशि
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और उनके कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। साझेदारी में किया गया काम लाभ देगा। संतान के लिए नई चीजों की खरीदारी हो सकती है। मित्रों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। पिता की कोई बात मन को चुभ सकती है।

७. तुला राशि
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अचानक खर्च बढ़ सकता है। किसी पुराने निर्णय पर पछतावा हो सकता है। संतान शिक्षा के लिए बाहर जा सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सतर्क रहना होगा।

८. वृश्चिक राशि
मेहनत रंग लाएगी, लेकिन आलस्य नुकसान करा सकता है। परिवार के किसी सदस्य की बात से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी की इच्छा पर नया वाहन लेने के योग हैं। गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।

९. धनु राशि
दिन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। धन में वृद्धि से रुके काम पूरे होंगे। व्यवसाय को लेकर मित्र से उपयोगी चर्चा हो सकती है। योजनाओं पर किया गया खर्च भविष्य में लाभ देगा।

१०. मकर राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें। सामाजिक गतिविधियों से मान-सम्मान बढ़ेगा। माता से मतभेद संभव है। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

११. कुंभ राशि
दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। एक साथ कई अवसर मिल सकते हैं, जिससे आय बढ़ेगी। कमाई के नए साधनों पर ध्यान जाएगा। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। परिवार में नए सदस्य के आगमन के संकेत हैं।

१२. मीन राशि
मन भटक सकता है, जिससे काम अधूरे रहेंगे। पारिवारिक तनाव फिर उभर सकता है। आसपास के लोगों को पहचानकर भरोसा करें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Lakhanpur Bhagwat Dispute: लखनपुर में कथावाचक भुगतान विवाद पर बढ़ा बवाल

Lakhanpur Bhagwat Dispute: सरगुजा जिले के लखनपुर नगर पंचायत में इन दिनों

Rudrapur Shooting: रुड़की में झगड़े के दौरान फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल

Report by: Salman Malik Rudrapur Shooting: उत्तराखंड के रुड़की के अंबर तालाब

Transformer Accident: सीकर में ट्रांसफार्मर में करंट लगने से युवक की मौत

Transformer Accident: राजस्थान के सीकर जिले के पटवारी का बास गांव में

Raipur Hospital Incident: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारियों की मौत

Raipur Hospital Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें CG 1. चैत्र नवरात्रि आज