,

PILIBHIT: नकली जेवर ठगी का भंडाफोड़, शातिर ठग पुलिस हिरासत में

PILIBHIT: Fake jewellery scam busted, cunning fraudster in police custody

REPORT- NIJAM ALI

PILIBHIT: जनपद में सर्राफा व्यापारियों को निशाना बनाकर की जा रही नकली जेवर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कंजानाथ पट्टी में स्थित श्रीहंस ज्वेलर्स पर एक शातिर ठग नकली सोना बेचने के इरादे से पहुंचा, लेकिन सुनार की सूझबूझ से उसकी चाल नाकाम हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीहंस ज्वेलर्स के संचालक बबलू गंगवार के पास एक व्यक्ति सोने के आभूषण बेचने आया। आभूषणों की बनावट और वजन देखकर सुनार को संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत आभूषणों की गहन जांच की। जांच में सामने आया कि प्रस्तुत किए गए सभी आभूषण पूरी तरह नकली थे।

सुनार की सतर्कता से ठग को मौके पर ही रोक लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बन्ने शाह पुत्र छंगे शाह, निवासी समूआ भानपुर, थाना नवाबगंज, जनपद बरेली बताया।

इस संबंध में सर्राफा व्यापारी द्वारा थाना जहानाबाद में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इस तरह की ठगी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र के सर्राफा व्यापारियों में सतर्कता बढ़ गई है।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…