,

Satna: जिला अस्पताल में चूहों का आतंक, एसएनसीयू वार्ड में 40 नवजातों की सुरक्षा पर सवाल

Satna

Report By: Varun

Satna: सतना के सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय जिला अस्पताल की सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में चूहों का आतंक सामने आया है। वार्ड के भीतर चूहों के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

एसएनसीयू में इस समय 40 नवजात शिशु उपचाररत हैं। वायरल वीडियो में चूहे कंप्यूटर और राउटर के आसपास दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे स्वच्छता और नवजातों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अस्पताल के सहायक प्रबंधक डॉ. धर्मेंद्र वर्मा के अनुसार वार्ड में रैट ट्रैप लगाए गए हैं, ग्लू ट्रैप मंगाए जा रहे हैं और समय-समय पर पेस्ट कंट्रोल कराया जाता है। फिलहाल मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं।