,

HAPUR: तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से चार साल की बच्ची घायल, CCTV में कैद हुई घटना

HAPUR: Four-year-old girl injured after being hit by a speeding scooter

REPORT- SUNIL KUMAR

HAPUR: रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नगर कोतवाली क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही बच्ची हवा में उछलकर दूर जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मासूम बच्ची घर के बाहर स्कूटी के पास खेल रही थी, तभी अचानक तेज गति से आए स्कूटी सवार ने संतुलन खोते हुए बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत घायल बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूटी सवार तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर स्कूटी सवार की पहचान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों की समस्या और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…