Rashifal 19 December 2025: जानिए आज का आपका दिन कैसा रहेगा ?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rashifal 19 December

Rashifal 19 December:

मेष राशि

काम को लेकर आपके मन में नए विचार आएंगे और आप उन्हें अमल में लाने की कोशिश करेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन मेहनत में कमी नहीं आएगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई फैसला फायदेमंद रह सकता है। किसी सहयोगी की बात आपको खटक सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री संभव है।


वृष राशि

दिन पहले से बेहतर रहेगा। खर्च सोच-समझकर करने से आर्थिक संतुलन बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और बॉस भी प्रभावित होंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को किसी लाभकारी स्कीम की जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म होगी।


मिथुन राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है, वे आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। घर के पेंडिंग कामों को समय रहते निपटाना जरूरी है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है।


कर्क राशि

ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सूझबूझ से काम पूरे होंगे। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में आपकी सोच लाभ दिलाएगी। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत जारी रखनी होगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।


सिंह राशि

व्यवसाय के लिहाज से दिन अनुकूल है। योजनाओं से अच्छा मुनाफा मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। दिनचर्या सुधारने की जरूरत है। घर में मेहमान आने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन व्यस्तता भी रहेगी। कुछ काम टालने की प्रवृत्ति नुकसान दे सकती है। घूमने-फिरने की योजना सफल रहेगी।


कन्या राशि

निवेश से जुड़े मामलों में लाभ की स्थिति बनेगी। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। लंबे समय बाद किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालेंगे। अटकी हुई कोई डील फाइनल हो सकती है।


तुला राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कारोबार में किसी के साथ साझेदारी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा। दूर रह रहे किसी परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या तरक्की के योग हैं।


वृश्चिक राशि

उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। धन-धान्य में वृद्धि होगी। किए गए वादों को समय पर पूरा करना जरूरी है। आप दूसरों का भला सोचेंगे, लेकिन कुछ लोग आपकी नीयत को गलत समझ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा। काम को लेकर नए आइडिया दिमाग में आएंगे।


धनु राशि

कामकाज में सफलता मिलेगी। बॉस के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। बिजनेस में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी को किसी मामले में सलाह दे सकते हैं। अपने दम पर अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। विरोधियों की कोई बात मन को खल सकती है।


मकर राशि

कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। बिजनेस में किए गए कुछ बदलाव परेशानी बढ़ा सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर मदद आसानी से मिल जाएगी। कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, सतर्क रहें।


कुंभ राशि

दिन सामान्य रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। किस्मत साथ देगी, लेकिन आलस्य के कारण काम टल सकते हैं। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात संभव है। रहन-सहन के स्तर में सुधार करेंगे। रुका हुआ धन संबंधी काम पूरा हो सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात पर उनकी कमियां निकालने से बचें।


मीन राशि

सेहत के लिहाज से राहत भरा समय है। पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। कोई विरोधी परेशान करने की कोशिश करेगा। कुछ नया करने की इच्छा जागेगी। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता रहेगी। लिया हुआ कर्ज लौटाने का दबाव बन सकता है। सरकारी कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chaitra Navratri : चैत्र नवरात्र पर कोडेनार में भक्ति का अनोखा संगम

Chaitra Navratri : पशुपतिनाथ मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्वलित, भजन-कीर्तन से गूंजा

Chhattisgarh : सैनिक स्कूल में चयनित 30 विद्यार्थियों का विधानसभा में सम्मान

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं,

Bhandarej road accident : भांडारेज मोड़ पर बाइक की टक्कर से राहगीर और बाइक सवार घायल

Bhandarej road accident : राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा-जयपुर रोड पर हादसा; घायल को

Hasya Hathauda 16 : कुर्सी, करप्शन और ‘साहब’ का टशन !

स्वागत है आपका 'हास्य हथौड़ा' के इस ताजा संस्करण में, जहाँ हम

Dausa : दौसा में प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने लिया जिले का विकास कार्यों का जायजा

Dausa : टाउनहॉल में राजस्थान स्थापना दिवस का आयोजन; सांस्कृतिक संध्या में

Ajmer district : अजमेर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

Ajmer district : बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं और ग्रीष्मकालीन तैयारियों की समीक्षा,

Ranidhara waterfall death : कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में युवती की लाश मिलने से सनसनी

Ranidhara waterfall death : कबीरधाम जिले के रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती

Bhopal पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा

Dharmantaran Bill : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पेश, अमित जोगी ने विरोध में किया प्रदर्शन

Dharmantaran Bill : स्वातंत्र्य विधेयक 2026 में अवैध धर्मांतरण पर कड़े दंड

Balod : खेत में जली हालत में मिली युवती की लाश, शादी से पहले मौत

Balod : अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिचा में 22 वर्षीय लेलेश्वरी