Vidhisha News: जिला नेता ने प्रदेश भाजपा नेता को दिया नोटिस, सियासी हलचल तेज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Vidhisha News bjp vs bjp

रिपोर्ट- राम यादव

Vidhisha News:: भारतीय जनता पार्टी विदिशा इकाई में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। गुरुवार शाम भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी डाबरी द्वारा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कटारे को जारी किए गए नोटिस के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिले की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है।

Vidhisha News: जिला अध्यक्ष की ओर से जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि मनोज कटारे सोशल मीडिया पर लगातार विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष सहित भाजपा संगठन के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं। इससे पार्टी के पदाधिकारी आहत हुए हैं और आम जनता के बीच संगठन की छवि भी प्रभावित हो रही है। नोटिस में इसे पार्टी अनुशासन का उल्लंघन बताया गया है।

सूत्रों के मुताबिक इससे पहले भी जिला अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष को इसी तरह के नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं, विदिशा नगर पालिका के भाजपा पार्षद पिछले करीब एक माह से धरने पर बैठे हुए हैं। पार्षद विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष और शासन-प्रशासन पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जिला अध्यक्ष न तो धरना स्थल पर उनसे मिलने पहुंचे और न ही अब तक किसी तरह की कार्रवाई की गई है। इसको लेकर भी पार्टी के भीतर सवाल उठ रहे हैं।

Vidhisha News: “जिला अध्यक्ष को नोटिस देने का अधिकार नहीं”

इस पूरे मामले पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कटारे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें स्वयं मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है कि उन्हें कोई नोटिस दिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि जिला अध्यक्ष को उन्हें नोटिस देने का कोई अधिकार नहीं है। यदि प्रदेश स्तर से कोई नोटिस प्राप्त होता है, तो वे वहीं अपना पक्ष रखेंगे।

Vidhisha News: जिला अध्यक्ष से संपर्क नहीं हो सका

नोटिस और उस पर आई प्रतिक्रियाओं को लेकर जब भाजपा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी डाबरी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका फोन नहीं उठा। ऐसे में उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।

नोटिस के वायरल होने और नेताओं की प्रतिक्रियाओं के बाद विदिशा जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष और आने वाले घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला