,

Betul news: रॉड-फावड़े से नाबालिग पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

Betul news: जिले में नाबालिग के साथ हुई बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। गंज थाना क्षेत्र में रॉड, फावड़े, पत्थर और लाठी से किए गए हमले में 17 वर्षीय नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार देर रात जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मरने से पहले नाबालिग ने पुलिस को बयान देकर घटना का पूरा विवरण बताया।

जानकारी के अनुसार, काला पाठा निवासी विवेक मरकाम उम्र 17 वर्ष सागौन बाबा दरबार में पूजा कर रहा था। इसी दौरान अनिकेत उर्फ अन्नू ठाकुर अपने 10 से 15 साथियों के साथ वहां पहुंचा और विवेक को जबरन उठाकर चुन्नीढाना ले गया। वहां सभी आरोपियों ने मिलकर उस पर लाठी, रॉड, फावड़े और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर मारपीट के कारण विवेक मौके पर ही बेहोश हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। घायल हालत में विवेक को देर शाम जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं। इलाज के दौरान ऑक्सीजन और शुगर लेवल लगातार गिरता गया। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस जांच में सामने आया है कि विवेक और मुख्य आरोपी अन्नू ठाकुर के बीच पुरानी रंजिश थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। इसी दुश्मनी के चलते यह हमला किया गया। विवेक की मां शिक्षिका हैं, जबकि पिता वन विभाग में कार्यरत बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्नू ठाकुर सहित कृपाल, रोहित और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि डायल-100 पर मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। गंज थाना टीआई प्रशिक्षु डीएसपी शिफा हाशमी ने जानकारी दी कि नामजद आरोपियों में से कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…