,

Gwalior news: आरपीएसएफ आरक्षक की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट ने सुनवाई के बिना कार्रवाई को बताया अवैध

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Gwalior news:ग्वालियर हाईकोर्ट की युगल पीठ ने रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) के एक आरक्षक की बर्खास्तगी को निरस्त कर दिया है। अदालत ने कहा कि बिना कर्मचारी को पक्ष रखने का अवसर दिए सेवा से हटाना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। न्यायमूर्ति आनंद पाठक और न्यायमूर्ति पुष्पेन्द्र यादव की खंडपीठ ने आरक्षक महेंद्र सिंह की रिट अपील स्वीकार करते हुए यह निर्णय दिया।

मामले के अनुसार, महेंद्र सिंह की नियुक्ति वर्ष 1990 में आरपीएसएफ में आरक्षक के पद पर हुई थी। एक आपराधिक मामले में पुलिस हिरासत में लिए जाने के कारण वे निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो सके, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई।

जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में महेंद्र सिंह पर लगाए गए सभी आरोपों को प्रमाणित नहीं पाया। इसके बावजूद अनुशासनिक प्राधिकारी ने न तो कोई नोटिस जारी किया और न ही सुनवाई का अवसर दिया, बल्कि सीधे सेवा से हटाने का आदेश पारित कर दिया।

इस आदेश के विरुद्ध महेंद्र सिंह ने विभागीय अपील और पुनरीक्षण याचिका दायर की, लेकिन दोनों ही स्तरों पर राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट की एकलपीठ में याचिका दायर की, जिसे भी खारिज कर दिया गया। अंततः मामला युगल पीठ के समक्ष रिट अपील के रूप में पहुंचा।

खंडपीठ ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि यदि अनुशासनिक प्राधिकारी जांच अधिकारी की रिपोर्ट से असहमत होता है, तो कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस और सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य है। ऐसा न करना कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी का आदेश रद्द कर मामला दोबारा सुनवाई के लिए संबंधित प्राधिकारी को भेज दिया।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की