रिपोर्टर: दुष्येंद्र कुमार
Bareilly: उत्तरप्रदेश के बरेली में पुलिस ने देर रात ऑपरेशन लंगड़ा के तहत दो गौकशी शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ के चलते दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध तमंचे, गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
मुठभेंड में बदमाश घायल
जानकारी के मुताबिक, बीती रात पुलिस को सूचना मिली की गौकशी करने वाले संदिग्ध फाइव एंक्लेव के पीछे खेतों और जंगल के पास घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया।

अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस जैसे हथियार जब्त
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बदमाशों से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले हथियार जब्त किए। वहीं घायलों को जिला अल्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
वहीं, पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
यह खबर भी पढ़े: Uttar Padesh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक में कि अध्यक्षता, सत्र को सार्थक रूप से चलाने पर चर्चा





