,

Stocks to Buy: India Cements और Indraprastha Gas सहित इन शेयरों में तेजी के मजबूत संकेत

Stocks to Buy

Stocks to Buy: विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के दबाव में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 120.21 अंक टूटकर 84,559.65 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 41.55 अंक फिसलकर 25,818.55 के स्तर पर पहुंच गया।

कारोबार के दौरान दिखी ज्यादा कमजोरी
कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 263.88 अंक गिरकर 84,415.98 तक आ गया था। वहीं निफ्टी भी एक सप्ताह के निचले स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के गिरने वाले बड़े शेयर
सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट में सबसे ज्यादा 1.61 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली।

इन शेयरों में रही मजबूती
गिरते बाजार के बीच भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 1.51 प्रतिशत चढ़ा। वहीं इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई।

इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी
बाजार में गिरावट के बावजूद कुछ शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। इनमें

  1. इंडिया सीमेंट्स
  2. इंद्रप्रस्थ गैस
  3. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर
  4. किर्लोस्कर ऑयल
  5. स्वान एनर्जी
  6. रिलायंस पावर
  7. आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल

इन सभी शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है, जो इनमें आगे तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) इंडिकेटर के अनुसार कुछ शेयरों में अब कमजोरी के संकेत मिलने लगे हैं। इनमें

  1. अक्जो नोबेल इंडिया
  2. सारेगामा इंडिया
  3. इंडियन ओवरसीज बैंक
  4. एचबीएल पावर
  5. ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी
  6. डेटा पैटर्न्स इंडिया
  7. शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया

इन शेयरों में आने वाले दिनों में दबाव देखने को मिल सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: IND vs SA 4th T20 : लखनऊ में घनी धुंध के कारण चौथा टी20 रद्द, टॉस भी नहीं हो सका

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दी गई राय और सुझाव संबंधित विश्लेषकों व ब्रोकरेज संस्थानों के हैं, स्वदेश न्यूज़ की नहीं। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें, क्योंकि बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदलती रहती हैं।)

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…