,

मुरादाबाद में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का पैदल मार्च

Advocates march on foot demanding High Court bench in Moradabad

REPORT- DANVEER SINGH

मुरादाबाद।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने मुरादाबाद शहर में जोरदार पैदल मार्च निकाला। यह मार्च सिविल लाइंस क्षेत्र से शुरू होकर कोतवाली सदर, मुगलपुरा कोतवाली होते हुए कोतवाली गलशहीद तक पहुंचा। मार्च के दौरान अधिवक्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार से पश्चिमी यूपी में शीघ्र हाईकोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग की।

बाजार बंद, जनजीवन प्रभावित
अधिवक्ताओं के पैदल मार्च और आंदोलन के समर्थन में शहर के मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहे। दुकानों के शटर गिरे रहने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और जनजीवन प्रभावित हुआ। हालांकि, आंदोलन शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

पश्चिमी यूपी में बेंच की आवश्यकता पर जोर
मार्च के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को न्याय के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। अधिवक्ताओं का कहना है कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना से न्याय सुलभ होगा और आम जनता को राहत मिलेगी।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…