,

Kanker News: कलेक्ट्रेट में सरपंचों का आक्रोश, ज्ञापन के दौरान दुर्व्यवहार का आरोप

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी

Kanker News: जनपद पंचायत चारामा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप होने और 15वें वित्त आयोग की राशि जारी नहीं होने को लेकर ब्लॉक सरपंच संघ ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सरपंचों ने कलेक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Kanker News: सरपंचों का कहना है कि वे जनसमस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे थे, लेकिन ज्ञापन सौंपते समय उनसे यह कहा गया— “क्या मैं रोड में बात करूं”—जिससे वे आहत हुए। सरपंचों ने इसे जनप्रतिनिधियों के सम्मान के खिलाफ बताया और कहा कि इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

Kanker News: ब्लॉक सरपंच संघ ने आरोप लगाया कि पंचायतों की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, इसके बावजूद जिला व जनपद सीईओ के माध्यम से मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों के आगमन पर पंचायतों से बार-बार वाहन व्यवस्था कराई जाती है। सरपंचों ने सवाल उठाया कि क्या वे केवल नेताओं और मंत्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था करने के लिए चुने गए हैं, जबकि गांवों के विकास कार्य संसाधनों के अभाव में रुके पड़े हैं।

ज्ञापन में सरपंचों ने लंबित विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति, 15वें वित्त आयोग की लंबित राशि जारी करने और पंचायतों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ डालने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। सरपंच संघ ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की