,

Hansi 23rd District: हांसी बना हरियाणा का 23वां जिला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

Hansi 23rd District hariyana

रिपोर्ट- अंकुर कपूर

Hansi 23rd District: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हांसी में आयोजित विकास रैली को संबोधित करते हुए हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद राजस्व दृष्टि से भी हांसी जिला अस्तित्व में आ जाएगा। इस घोषणा पर रैली में मौजूद भारी जनसमूह ने जोरदार नारे लगाकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी की ऐतिहासिक विरासत को नमन करते हुए कहा कि यह वीरों की भूमि है, जिसने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण बलिदान दिए। उन्होंने बताया कि हांसी का गौरवशाली इतिहास रहा है—यह नगर कभी आसी और असीगढ़ नाम से प्रसिद्ध था और सम्राट हर्ष के समय सतलज प्रांत की राजधानी भी रहा है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हांसी क्षेत्र के विकास में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने ₹77.30 करोड़ की लागत की तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में हांसी विधानसभा क्षेत्र में ₹1,008 करोड़ के विकास कार्य कराए गए हैं, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में केवल ₹253 करोड़ के कार्य हुए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 54 वादे एक वर्ष में पूरे कर दिए हैं और 163 वादों पर काम प्रगति पर है। उन्होंने ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ का उल्लेख करते हुए बताया कि अब तक 7 लाख से अधिक बहन-बेटियों को ₹258 करोड़ की सहायता दी जा चुकी है। साथ ही, ₹500 में गैस सिलेंडर योजना से 14.70 लाख परिवारों को लाभ मिल रहा है।

Hansi 23rd District: हांसी को मिली विकास की नई सौगातें

मुख्यमंत्री ने हांसी के 50 बेड अस्पताल को 100 बेड में अपग्रेड करने, शहर के विकास के लिए अतिरिक्त ₹5 करोड़ देने, बस स्टैंड पर बरसाती पानी की स्थायी ड्रेनेज, सेक्टर-5 में एसटीपी और डब्ल्यूटीपी, सुलतानपुर क्षेत्र में नया रजवाहा, भाखड़ा ब्रांच से जल आपूर्ति जोड़ने, पुलिस लाइन के चरणबद्ध निर्माण, खेल स्टेडियम और अमटी झील के सौंदर्यीकरण की घोषणा की।
इसके अलावा, 10.5 किमी की 4 सड़कों का निर्माण, 33 मार्केटिंग बोर्ड सड़कों की मरम्मत, और 25 किमी कच्चे रास्तों को पक्का करने का ऐलान किया गया।

Hansi 23rd District: प्रमुख परियोजनाएं:

₹61.44 करोड़: बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए जल प्रबंधन परियोजना (शिलान्यास)
₹7.42 करोड़: ढंढेरी गांव में 33 केवी बिजली सब-स्टेशन (उद्घाटन)
₹8.44 करोड़: लोहारी राघो गांव में 33 केवी बिजली सब-स्टेशन (उद्घाटन)

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…