,

Murena news: युवक के हत्यारों को अरेस्ट करने कोली समाज के लोगों ने घेरा एसपी ऑफिस, मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की धमकी

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Murena news: सवलगढ़ से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर करीब आधा सैकड़ा महिला-पुरुष आज दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने एसपी कार्यालय का घेराव करते हुए पुलिस कप्तान को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि, विगत 6 दिसम्बर की रात बेनीपुरा शमशान घाट के पास एक युवक का जला हुआ शव मिला था। उसकी हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई है। इसलिए हत्यारो को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सबलगढ थाना क्षेत्र की हद में आने वाले वार्ड क्रमांक 13 बेनीपुरा निवासी राजेश माहौर आज दोपहर अपने परिजनों को साथ लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। यहां पर उन्होंने एसपी को ज्ञापन देते हुए कहा कि, विगत 6 दिसम्बर की रात 12 बजे मेरा बेटा अंकेश उम्र 21 वर्ष घर मे अचानक गायब हो गया था। सुबह उसका शव शमशान घाट के पास जली हुई हालत में मिला था। मृतक के पिता का कहना है कि, उसका बेटा फोन पर किसी लडक़ी से बातचीत करता था। रात को वह उसी लड़की से मिलने गया था। इसलिए लड़की के परिजनों ने ही उसकी हत्या कर शव को शमशान घाट के पास फेंक दिया है। थाना प्रभारी ने जांच के बाद आरोपियो को अरेस्ट करने की बात कही थी, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसलिए आरोपियो के नामो का खुलासा कर जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाए। मांग पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…