,

Ujjain news: उज्जैन के खाचरोद में 9 साल की मासूम की नृशंस हत्या, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर पड़ोसी ने मोगरी से पीटा

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: विशाल दुबे

Ujjain news: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरोद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया 9 साल की मासूम बच्ची अपनी नानी के घर छुट्टी मनाने आई थी, लेकिन पड़ोसी की हैवानियत ने उसकी जिंदगी छीन ली। दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर आरोपी ने बच्ची को बोरी में बंद कर मोगरी से बेरहमी से पीटा। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। आरोपी रियाज खान गिरफ्तार, पुलिस ने जुलूस निकाला और घटनास्थल पर भागने की कोशिश करने पर SDOP ने थप्पड़ जड़े।

खाचरोद में पूरा माहौल गम और गुस्से से भरा हुआ है। रविवार को नानी के घर खेल रही 9 वर्षीय बच्ची अचानक गायब हो गई। परिवार वाले ढूंढते रहे, तभी पड़ोसी रियाज खान बेहोश हालत में बच्ची को लेकर आया और कहा – “छत से गिर गई है”। बच्ची का मुंह सूजा हुआ था, सिर-नाक से खून बह रहा था। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रतलाम के GMC अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।

डॉक्टर्स की रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर की – बच्ची पर गिरने के कोई निशान नहीं, बल्कि किसी भारी चीज से बेरहमी से हमला किया गया। पुलिस हरकत में आई, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने रियाज के घर से सबूत जुटाए। लंबी पूछताछ के बाद शातिर आरोपी ने कबूल लिया – बुरी नीयत से बच्ची को घर ले गया, दुष्कर्म की कोशिश की, चिल्लाने पर बोरी में बंद कर मोगरी से पीटा और अधमरी हालत में परिवार को सौंप दिया।

सबसे चौंकाने वाला वाकया – आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, रियाज ने भागने की कोशिश की, पैर में चोट लगी और चलने में असमर्थता जताई। इसी दौरान मौके पर जुटे लोगों और पुलिसकर्मियों में भारी आक्रोश भड़क उठा। SDOP आकांक्षा बीछोटे ने खुद आरोपी को थप्पड़ मारकर गुस्सा जाहिर किया और कड़ी फटकार लगाई। आरोपी का जुलूस निकाला गया, जहां पुलिस और आमजन का गुस्सा साफ दिखा।

इधर, रतलाम अस्पताल में बच्ची की हालत देखकर नर्सिंग स्टाफ भावुक हो गया। चेहरे पर गंभीर मारपीट के निशान, हालत बेहद नाजुक। स्टाफ के आंसू नहीं रुके। खाचरोद थाने के पुलिसकर्मी भी मासूम की हालत देखकर भावुक हो गए। SDOP आकांक्षा बीछोटे ने कहा – आरोपी बहुत शातिर है, पूछताछ में साइको की तरह बर्ताव कर रहा था, लेकिन सबूतों के सामने टूट गया और जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की