,

MP News: आईपीएल मिनी ऑक्शन में मध्यप्रदेश के 14 खिलाड़ी शामिल: वेंकटेश अय्यर बने सबसे महंगे, आरसीबी ने 7 करोड़ में खरीदा

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

MP News: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन मंगलवार दोपहर 2:30 बजे अबू धाबी में शुरू हुआ। इस नीलामी में मध्यप्रदेश के कुल 14 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा इंदौर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को लेकर रही, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

पिछले सीजन में वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया गया था। वह फिलहाल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

नीलामी की प्रमुख जानकारी

आईपीएल की 10 टीमों के पास कुल 237.55 करोड़ रुपये का पर्स है। ऑक्शन में 350 खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन टीमों में उपलब्ध स्लॉट के कारण सिर्फ 77 खिलाड़ियों के बिकने की संभावना है।
40 खिलाड़ियों का बेस प्राइस अधिकतम 2 करोड़ रुपये है, जबकि 227 खिलाड़ियों का न्यूनतम बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया है।

आईपीएल ऑक्शन में शामिल मध्यप्रदेश के खिलाड़ी

1. वेंकटेश अय्यर (इंदौर)
ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

2. कुमार कार्तिकेय
स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। एमपीएल 2025 में उन्होंने 7 मैचों में 10 विकेट लिए।

3. कुलदीप सेन (रीवा)
तेज गेंदबाज कुलदीप सेन का बेस प्राइस 75 लाख रुपये है। पिछली बार पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीदा था, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला।

4. कुलवंत खेजरोलिया
पांच आईपीएल टीमों का हिस्सा रह चुके तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। एमपीएल 2025 में उन्होंने 5 मैचों में 5 विकेट लिए।

5. अभिषेक पाठक
एमपीएल 2025 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अभिषेक पाठक ने 6 मैचों में 266 रन बनाए। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये है।

6. ऋषभ चौहान
ग्वालियर चीताज के लिए खेलते हुए ऋषभ चौहान ने 6 मैचों में 252 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 192 से अधिक रहा। बेस प्राइस 30 लाख रुपये।

7. मंगेश यादव
एमपीएल 2025 में सर्वाधिक 14 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मंगेश यादव का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है।

8. ऋतिक टाडा
ऑलराउंडर ऋतिक टाडा ने एमपीएल 2025 में 173 रन बनाए और 216 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

9. अक्षत रघुवंशी (अशोकनगर)
एमपीएल 2025 में शतक लगाने वाले बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है।

10. सागर सोलंकी
रीवा जैगुआर के ऑलराउंडर सागर सोलंकी ने 7 मैचों में 146 रन और 4 विकेट लिए।

11. सौम्य पांडे
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 टीम का हिस्सा रहे स्पिनर सौम्य पांडे का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है।

12. शिवांग कुमार
भोपाल लेपर्ड के ऑलराउंडर शिवांग कुमार ने एमपीएल 2025 में 120 रन और 5 विकेट लिए।

13. शिवम शुक्ला
लेग स्पिनर शिवम शुक्ला ने एमपीएल 2025 में 11 विकेट और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 14 विकेट लिए। बेस प्राइस 30 लाख रुपये।

मध्यप्रदेश के इन खिलाड़ियों पर आईपीएल टीमों की नजर बनी हुई है और आने वाले समय में राज्य के क्रिकेट को इससे नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की