Dehli news: बांके बिहारी मंदिर के दर्शन समय पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, देवता के विश्राम को लेकर जताई नाराजगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Dehli news: वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के समय को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था में देवता को पर्याप्त विश्राम नहीं मिल पा रहा है, जो चिंताजनक है। उन्होंने यहां तक कहा कि यह स्थिति देवता के शोषण जैसी प्रतीत होती है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि दोपहर में मंदिर बंद होने के बावजूद देवता को आराम का समय नहीं मिल पाता। सीजेआई ने यह सवाल भी उठाया कि विशेष पूजा की अनुमति उन्हीं लोगों को क्यों दी जाती है, जो अधिक धनराशि देने में सक्षम होते हैं। कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भगवान के विश्राम समय में पूजा कराना केवल पैसे के आधार पर कैसे उचित ठहराया जा सकता है।

क्यों पहुंचा मामला सुप्रीम कोर्ट

यह मामला ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधन से जुड़ा है। मंदिर की देखरेख करने वाले गोस्वामी समाज ने व्यवस्था में बदलाव को लेकर याचिका दायर की है। उनका कहना है कि मंदिर प्रबंधन के अधिकारों में बदलाव और दर्शन समय बढ़ाने से पारंपरिक नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और मंदिर की हाई पावर्ड कमेटी को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई जनवरी में होगी।

जीवंत स्वरूप मानकर होती है पूजा

बांके बिहारी जी को भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप माना जाता है। यहां उनकी पूजा एक जीवंत स्वरूप की तरह की जाती है, जिसमें जागरण, श्रृंगार, भोग और विश्राम का विशेष महत्व है। गोस्वामी समाज के पुजारी मानते हैं कि जैसे एक बालक को आराम की जरूरत होती है, वैसे ही बांके बिहारी जी को भी निश्चित समय पर विश्राम दिया जाना चाहिए।

दर्शन समय बढ़ने पर आपत्ति

पहले मौसम के अनुसार मंदिर के कपाट खुलने और बंद होने का एक तय समय था। गर्मी और सर्दी में दर्शन के घंटे अलग-अलग रखे जाते थे। लेकिन हाल ही में गठित समिति ने सुबह और शाम दोनों सत्रों में दर्शन का समय एक-एक घंटे बढ़ा दिया। यह व्यवस्था करीब दो महीने से लागू है।

गोस्वामी समाज का कहना है कि दर्शन का समय बढ़ाने से श्रद्धालुओं को तो सुविधा मिल रही है, लेकिन बाल स्वरूप कान्हा दर्शन देते-देते थक जाते हैं। इसी कारण उन्होंने पुराने नियमों को बहाल करने की मांग की है।सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद यह साफ है कि अब इस मामले में देवता के विश्राम और परंपराओं को केंद्र में रखकर फैसला किया जा सकता है।

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं