REPORT BY : AJAY NIGAM
Train Stopage Demand : इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर रखी प्रमुख मांग
Train Stopage Demand : नई दिल्ली में आलोक शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सीहोर रेलवे स्टेशन पर इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस (22191/22192) के ठहराव की लंबे समय से चली आ रही मांग उठाई।सांसद ने रेल मंत्री को बताया कि सीहोर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कुबेरेश्वर धाम पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेष अवसरों और त्योहारों के दौरान यहां लाखों की संख्या में भक्त आते हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन पर सीमित ट्रेनों के ठहराव के कारण यात्रियों को काफी असुविधा होती है।

Train Stopage Demand : रेल मंत्री ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द निर्णय का दिया आश्वासन
Train Stopage Demand : आलोक शर्मा ने कहा कि इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस का सीहोर में स्टॉपेज मिलने से न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। इससे इंदौर, भोपाल, सीहोर और जबलपुर के बीच आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद को आश्वस्त किया कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इस पहल को लेकर सीहोरवासियों ने सांसद आलोक शर्मा का आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।
READ MORE :High Voter Turnout Impact : रिकॉर्ड तोड़ मतदान, किसे नफा, किसको नुकसान ? बंगाल में पहला चरण, क्या बनेंगे सत्ता के समीकरण ?

