Mosque Shooting : सैन डिएगो की मस्जिद में हुई खूनी वारदात
Mosque Shooting : सैन डिएगो में स्थित एक मस्जिद में सोमवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। दो नाबालिग हमलावरों ने मस्जिद के अंदर घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावरों ने खुद को भी गोली मार ली।पुलिस के मुताबिक यह हमला सैन डिएगो के इस्लामिक सेंटर में हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शुरुआती जांच में इस हमले को ‘हेट क्राइम’ मानकर जांच की जा रही है।

Mosque Shooting : हमलावर की मां ने पहले ही पुलिस को दी थी सूचना
Mosque Shooting : सैन डिएगो पुलिस प्रमुख स्कॉट वाहल के अनुसार, घटना से पहले एक हमलावर की मां ने पुलिस को फोन कर बताया था कि उसका बेटा हथियारों और कार के साथ घर से गायब है। मां को घर में एक नोट भी मिला था, जिसमें नफरत भरी बातें लिखी थीं।पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाने की धमकी नहीं दी थी, लेकिन नोट में कट्टर और भड़काऊ बातें जरूर थीं। दोनों हमलावर नाबालिग बताए जा रहे हैं और पुलिस ने अभी तक उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
Mosque Shooting : सुरक्षा गार्ड ने बचाई कई लोगों की जान
Mosque Shooting : इस हमले में मस्जिद का एक सुरक्षा गार्ड भी मारा गया, लेकिन पुलिस का कहना है कि उसकी बहादुरी की वजह से बड़ा नरसंहार टल गया। अधिकारियों के मुताबिक गार्ड ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, जिससे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का मौका मिला।पुलिस प्रमुख स्कॉट वाहल ने सुरक्षा गार्ड को “हीरो” बताते हुए कहा कि उसकी कार्रवाई ने कई निर्दोष लोगों की जान बचाई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावरों का मकसद क्या था।
read more : merica Iran तनाव के बीच ईरान में हथियार प्रशिक्षण तेज, टीवी एंकर LIVE शो में चला रहे AK-47

