,

Indore news: इंदौर में युवक–युवती को लेकर विवाद, पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

Indore news: इंदौर के सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे जयपुर निवासी युवक और एक युवती को लेकर मंगलवार को विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर एक संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर संगठन की ओर से युवक पर आरोप लगाए गए हैं। छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी संजू कामले के अनुसार, सरवटे बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल के कमरे में जयपुर निवासी याकीन खान और एक युवती ठहरे हुए थे। होटल में ठहरने के दौरान युवक द्वारा वैध पहचान पत्र भी प्रस्तुत किया गया था। इसी बीच किसी के द्वारा सूचना दिए जाने पर कुछ लोग होटल पहुंचे और पूछताछ के बाद युवक व युवती को थाने ले आए।

होटल में हंगामा, पुलिस को दी सूचना

बताया गया कि होटल पहुंचकर कमरे का दरवाजा खुलवाया गया और इस दौरान युवक से पूछताछ की गई। बाद में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद दोनों को थाने लाया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस के मुताबिक युवती मूल रूप से महाराष्ट्र की बताई जा रही है। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा सके। युवक के संबंध में जयपुर से भी जानकारी मंगाई जा रही है। फिलहाल युवती की ओर से किसी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

महाराष्ट्र में हुई थी पहचान

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मजदूरी के सिलसिले में महाराष्ट्र गया था, जहां धूलिया में दोनों की पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और इसके बाद वे इंदौर आए, जहां होटल में ठहरे थे। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की