,

Bhind news: भिण्ड में सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhind news: भिण्ड जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीनपुरा स्थित प्रकाश होटल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान रामू उर्फ रामकुमार, पिता गुल्लन सिंह बघेल (उम्र 20 वर्ष), निवासी बाहरयपुरा के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लगा दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इसी दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शासन और प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग की।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस हाइवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और सड़क की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क को फोर लेन करने की मांग भी उठाई, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की