Prithvipur news: एक्शन मोड में नगर पालिका अध्यक्ष, सड़कों पर उतरकर लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Amit Shrivastava

Prithvipur news: पृथ्वीपुर नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती नीलू खटीक गुरुवार को नगर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आईं। उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान राधा सागर तालाब में नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ मिलकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा पुरानी नगर परिषद कार्यालय के आसपास भी अध्यक्ष की मौजूदगी में सफाई कार्य कराया गया।

इस अवसर पर श्रीमती खटीक ने नगरवासियों से अपील की कि वे कचरा केवल निर्धारित कचरा वाहनों या डस्टबिन में ही डालें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किए जाएंगे और आवश्यकतानुसार चालानी कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से कार्य करने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए गए।

सफाई अभियान के दौरान नगर परिषद का पूरा अमला अध्यक्ष के साथ मौजूद रहा और नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करता दिखाई दिया।

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल

Katihar: ANM कॉलेज की छात्राओं का ‘हल्ला बोल’, शिक्षिका के व्यवहार के खिलाफ घंटों जाम रही मुख्य सड़क

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar (बिहार): जिले के मनिहारी स्थित एएनएम कॉलेज में

Job अमेरिका में AI की धूम: करियर को दें नई उड़ान और सुनिश्चित करें अपना H-1B वीजा

Job आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने आज के दौर में वैश्विक तकनीकी परिदृश्य