,

Badamalhara news: राशन में हेराफेरी का विस्फोट: बीरमपुरा की दुकान पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवां

Badamalhara news: बकस्वाहा गरीबों के हिस्से का अनाज जब गोदाम से निकलकर दुकान तक तो पहुँचता है, लेकिन थाली तक नहीं पहुँच पाता तो सवाल सिर्फ व्यवस्था का नहीं, नीयत का भी खड़ा होता है। कुछ ऐसा ही गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है बीरमपुरा राशन दुकान से, जहाँ सेल्समैन की कथित मनमानी ने ग्रामीणों, खासकर आदिवासी परिवारों को आक्रोश की आग में झोंक दिया है ग्रामीणों का आरोप है कि वे नवंबर माह का राशन पाने के लिए बार-बार दुकान के चक्कर काटते रहे, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। दिसंबर की स्थिति भी संदेह के घेरे में है। सवाल यह है कि जब सरकार समय पर राशन भेज रही है, तो फिर गरीबों को उनका हक क्यों नहीं मिल रहा इस अन्याय के खिलाफ गांव के लोग एकजुट होकर बकस्वाहा तहसील कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने राशन दुकान के सेल्समैन मोहित बासुदेव पर गंभीर अनियमितताओं और मनमर्जी के आरोप लगाते हुए तहसीलदार भरत पांडे को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह, चंदू सौर, प्यारेलाल आदिवासी, लाड़ली बाई आदिवासी, विद्या आदिवासी, बुद्ध सिंह, हलके, लोकपाल सिंह, काशीराम सौर, रावसिंह सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने एक सुर में मांग की कि सेल्समैन और उसके कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी गरीब को अपने हिस्से के अनाज के लिए भटकना न पड़े मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार भरत पांडे ने ग्रामीणों की मौजूदगी में ही खाद अधिकारी सुगंध जैन से फोन पर चर्चा की। खाद अधिकारी को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए ज्ञापन की प्रति भेजी गई और बीरमपुरा राशन दुकान के तत्काल निरीक्षण के निर्देश दिए गए।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की