,

Bhilai New: भिलाई में बागेश्वर धाम की श्रीहनुमंत कथा 25 दिसंबर से, ध्वज पताका की पूजन के साथ हुई स्थापना

bhilai bageshwar dham hanuman katha dhwaj poojan

रिपोर्ट- विष्णु गौतम

Bhilai New: भिलाई के जयंती स्टेडियम के समीप 25 दिसंबर से आयोजित होने जा रही बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा के लिए सोमवार को आयोजन स्थल पर विधिवत ध्वज पताका पूजन संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पूजा-अर्चना कर ध्वज पताका फहराई और सात दिवसीय धार्मिक आयोजन की औपचारिक शुरुआत की।

Bhilai New: 25 दिसंबर से जयंती स्टेडियम के पास शुरू होगी सात दिवसीय श्री हनुमंत कथा

इस अवसर पर सबसे पहले भगवान गणेश और माता गौरी का विधिवत पूजन किया गया। इसके पश्चात कथा स्थल पर पूर्ण विधि-विधान के साथ ध्वज की स्थापना की गई, जिससे श्री हनुमंत कथा आयोजन की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में आयोजक राकेश पांडे, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। यह धार्मिक आयोजन 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भिलाई आगमन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ध्वज पताका फहराने के साथ ही कथा और धार्मिक अनुष्ठानों की विधिवत शुरुआत हो गई है। धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाना आवश्यक है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि धर्मांतरण को लेकर एक नया कानूनी प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे शीघ्र सार्वजनिक किया जाएगा।

नक्सल उन्मूलन को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने इस दिशा में ठोस रणनीति अपनाई है और निर्धारित समय-सीमा में नक्सलवाद का समूल नाश किया जाएगा।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आयोजन के लिए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे और आयोजक राकेश पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नितिन नवीन को भी बधाई दी और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…