,

Tiger Festival 2025: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन, वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट- सुमन

Tiger Festival 2025: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज जवाहर कला केंद्र में आयोजित जयपुर टाइगर फेस्टिवल 2025 की भव्य फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी वन्यजीव प्रेमियों, फोटोग्राफरों और आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

प्रदर्शनी में वन्यजीव संरक्षण, विशेष रूप से बाघों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखने के संदेश को प्रभावशाली तस्वीरों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शित चित्र न केवल बाघों की सुंदरता और गरिमा को दर्शाते हैं, बल्कि उनके संरक्षण की आवश्यकता पर भी गहन सोच के लिए प्रेरित करते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रकृति, पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह प्रदर्शनी भावी पीढ़ियों के लिए वन्यजीव संरक्षण के संकल्प को और मजबूत करती है तथा समाज को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश देती है।

इस दौरान दिया कुमारी ने पारंपरिक राजस्थानी कला मांडना भी स्वयं बनाया । उन्होंने कहा कि मांडना केवल सजावटी कला नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और लोक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की