Bhilai: चंद्र मौर्य अंडर ब्रिज के पास बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bhilai News

Reporter: Vishnu Gautam, Edit By: Mohit Jain

Bhilai : चंद्र मौर्य अंडर ब्रिज के पास बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी: औद्योगिक नगरी भिलाई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्र मौर्य अंडर ब्रिज के पास नाली में बोरी के भीतर बंद एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

Bhilai: राहगीरों की सूचना पर खुला मामला

बताया जा रहा है कि राहगीरों की नजर नाली के पास रखी बोरी से बाहर निकले महिला के हाथ पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुपेला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया।

फोरेंसिक जांच शुरू

प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें: Bhilai: पुरानी भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन विश्वास में 840 नशीली दवाइयां बरामद, 6 आरोपी जेल भेजे

शिनाख्त और आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। साथ ही घटना के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। जांच जारी है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 31 मई 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार