,

Horoscope: जानिए 13 दिसंबर 2025 का दैनिक राशिफल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Horoscope december

Horoscope:

मेष राशि
दिन कुछ उलझनों से भरा रह सकता है। नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी की नाराज़गी के कारण व्यवहार में संयम जरूरी होगा। बच्चों के लिए उपहार लेने का मन बनेगा। सरकारी कामों में लापरवाही से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद संभव है।

वृष राशि
दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर आप पूरी गंभीरता दिखाएंगे। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से बहस की स्थिति बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। पहले दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मिथुन राशि
दिन अनुकूल रहेगा। पार्टनरशिप में नया काम शुरू करने के योग हैं। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन सही दिशा में मेहनत करना जरूरी होगा। मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। मां के साथ समय बिताने या यात्रा का योग है। खर्च और समय दोनों पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि
मिश्रित परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी छवि बनाए रखने के लिए मेहनत जरूरी है। दिनचर्या सुधारने की आवश्यकता है। सरकारी निवेश की योजना बन सकती है। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से खुशी मिलेगी।

सिंह राशि
जिम्मेदारियों से भरा दिन रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पैसों के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से भागदौड़ बढ़ सकती है। बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी।

कन्या राशि
दिन आपके पक्ष में रहेगा। करियर में तरक्की के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। रहन-सहन में बदलाव आएगा। प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। सरकारी मामलों में नई पहचान मिलने के योग हैं। ननिहाल पक्ष से संपर्क हो सकता है।

तुला राशि
दिन महत्वपूर्ण रहेगा। किसी सहयोगी के साथ गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें। रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन घूमने का प्लान भी बनेगा।

वृश्चिक राशि
बेकार की बातों पर गुस्सा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में छोटी बातों को तूल न दें। कोई पुराना मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है। लेनदेन में पूरी पारदर्शिता रखें। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

धनु राशि
धार्मिक कार्यों से जुड़कर मान-सम्मान मिलेगा। आपकी नई कोशिशें सफल होंगी। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। घर की साफ-सफाई और रखरखाव पर ध्यान देंगे। विरोधियों से सतर्क रहें। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा।

मकर राशि
दिन पहले से बेहतर रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखनी होगी। अजनबियों पर भरोसा न करें।

कुंभ राशि
दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से स्थान परिवर्तन संभव है। लगातार अच्छी खबरें मिलेंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बन सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि
सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रॉपर्टी खरीदते समय सभी पहलुओं की जांच करें। व्यापार में मेहनत जारी रखनी होगी। रुके हुए काम पूरे करने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में समय बिताने का मौका मिलेगा। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता