12 December 2025 Rashifal: यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
12 December 2025 Rashifal

12 December 2025 Rashifal: यहां पढ़ें दैनिक राशिफल :

1. मेष राशि
दिन आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी और आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। पदोन्नति का अवसर भी मिल सकता है। किसी पड़ोसी विवाद से दूर रहें, क्योंकि वह कानूनी रूप ले सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी से उधार वाहन लेकर न चलाएं।

2. वृष राशि
दिन मेहनत से भरा रहेगा। आप आय और खर्च के बीच संतुलन बनाएंगे, जिससे भविष्य में निवेश करना आसान होगा। किसी की कही बात पर तुरंत भरोसा न करें, वरना परिवार में तनाव हो सकता है। साहस बढ़ेगा और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। किसी मित्र से मुलाकात आपका मन खुश करेगी।

3. मिथुन राशि
छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आप अपनी पढ़ाई में पूरा ध्यान देंगे। माता आपको कुछ नई जिम्मेदारियाँ दे सकती हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संतान की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में चल रही कठिनाइयाँ दूर होंगी और शेयर बाज़ार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

4. कर्क राशि
दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जरूरी कार्य समय पर निपटाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई योजना का लाभ मिल सकता है। परिवार में शुभ कार्यक्रम के कारण प्रसन्नता रहेगी। बड़े बुजुर्गों की सेवा में समय देंगे और भाई-मित्रों का सहयोग मिलेगा।

5. सिंह राशि
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और निर्णय क्षमता अच्छी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव भी बना रहेगा। मित्रों की सहायता के लिए आप आगे आएंगे। घूमने-फिरने की योजना बनाते समय संयम रखें। रुकी हुई कोई डील पूरी हो सकती है। घर के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की संभावना है।

6. कन्या राशि
आज आपको धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। व्यापार में यदि साझेदारी करनी पड़े तो पार्टनर पर पूरा भरोसा न करें, क्योंकि धोखे की संभावना है। माता की सेहत कमजोर हो सकती है, जिससे भागदौड़ रहेगी। पुराना लंबित काम आज आसानी से पूरा हो सकता है।

7. तुला राशि
दिन पूरी तरह व्यस्तता वाला रहेगा। कार्यों में व्यस्त रहते हुए भी आप मित्रों से मिलने का समय निकाल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कार्यों में नई पहचान मिलेगी। घर की सफाई और व्यवस्था पर विशेष ध्यान देंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी सताएगी, सावधानी रखें। सरकारी नौकरी की तैयारी में मेहनत जारी रखें।

8. वृश्चिक राशि
कुछ उलझनें बनी रहेंगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो लोन लेने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। पुरानी गलती से सीख लें और उसे दोहराएँ नहीं। छात्रों के उच्च शिक्षा मार्ग खुलेंगे। व्यापार में सुधार देखने को मिलेगा।

9. धनु राशि
दिन उत्साह से भरा रहेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं और अटका धन वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में लोग साथी के साथ लंबी ड्राइव पर जा सकते हैं। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे और घर के नवीनीकरण का काम शुरू कर सकते हैं।

10. मकर राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप खास लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। कामों को टालने से बचें, वरना दिक्कत बढ़ेगी। निवेश करते समय सावधानी रखें, कोई आपको भ्रमित कर सकता है। निजी क्षेत्र में कार्यरत लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु बॉस के साथ संबंध बेहतर रहेंगे।

11. कुंभ राशि
दिन चुनौतियों वाला रहेगा। कई काम एक साथ आने से तनाव बढ़ सकता है। परिवार में किसी रिश्तेदार की ओर से निराशाजनक सूचना मिल सकती है। विवाह में आ रही समस्या को लेकर मित्र से बात कर सकते हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

12. मीन राशि
दिन ऊर्जा से भरा रहेगा और प्रगति के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यालय में महिला सहयोगियों से सावधान रहें। लेन-देन में समझदारी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। ऑनलाइन खरीदारी करते समय पूरी सतर्कता रखें, धोखे की संभावना है।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के