,

इंदौरः बांग्लादेश के खिलाफ सड़कों पर उतरें लोग

बांग्लादेश में हिंदुओं व साधु संतों पर हो रहे अत्याचार को लेकर इंदौर में बुधवार सुबह 7 बजे हजारों की तादात में लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से हिन्दू संगठनों ने भाग लिया। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, आरएसएएस, सहित अन्य हिन्दू संगठन शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह विरोध प्रदर्शन इंदौर का अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार जल्द से जल्द बंद होना चाहिए।

विरोध के बाद दिया ज्ञापन
हजारों की तादात में गली-गली से निकलकर लोग इकठ्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके लिए हिन्दू संगठनों ने एक सप्ताह पहले से ही तैयारी कर ली थी और लोगों को जागरूक किया था। इसका ही परिणाम हुआ कि बांग्लादेश के खिलाफ हजारों की तादात में लोग सड़कों पर उतरें और विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही ज्ञापन भी दिया, जिसमें मांग की गई कि जल्द से जल्द हिन्दुओं पर अत्याचार खत्म हो।

हिन्दू संगठनों ने झोंक दी ताकत
विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर आरएसएस और अन्य हिन्दू संगठनों ने पूरी ताकत लगा दी थी। संगठनों ने एक सप्ताह पहले से ही लोगों को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। यही कारण रहा कि विरोध प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…