,

यूपी में रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई, सभी मंडलों में डिटेंशन सेंटर बनाने का निर्देश

BY: Yoganand Shrivastva

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद राज्य के प्रशासनिक अमले ने पहल कर दी है।

नगर निकायों में सूची बनवाने के आदेश

सीएम योगी ने 17 नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नगर निकाय क्षेत्रों में रहने वाले रोहिंग्या बांग्लादेशियों की पहचान कर सूची तैयार की जाए। यह सूची कमिश्नर और आईजी को सौंपना अनिवार्य होगा। सूची मिलने के बाद पुलिस और संबंधित प्रशासन कानूनी कार्रवाई शुरू करेगा।

हर मंडल में डिटेंशन सेंटर

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि प्रदेश के प्रत्येक मंडल में डिटेंशन सेंटर स्थापित किए जाएं। पहचान की गई घुसपैठियों को इन केंद्रों में रखा जाएगा और कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उनके मूल देशों में प्रत्यर्पित किया जाएगा।

प्रशासनिक अमला एक्शन में

सीएम के आदेश के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन ने घुसपैठियों की पहचान के लिए अभियान तेज कर दिया है। लखनऊ में पुलिस अधिकारियों ने झुग्गी-बस्ती वाले क्षेत्रों का दौरा कर नागरिकों के दस्तावेज़ों की जांच की। इसके अलावा, डिटेंशन सेंटर के लिए उपयुक्त स्थानों की तलाश भी जारी है।

तत्काल और कड़ी कार्रवाई का निर्देश

मुख्यमंत्री ने पहले ही सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया था कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव उनके प्रशासन की प्राथमिकताएं हैं। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…