,

हरदा-कृषि उपज मंडी में किसानों का फूटा गुस्सा, मंडी प्रशासन के खिलाफ किसानो ने की नारेबाजी

संवाददाता- राजेंद्र बिल्लौरे

हरदा : मध्यप्रदेश के हरदा जिले में किसानों की समस्याओं का समाधान न होने और उपज का लगातार कम भाव मिलने से किसानों में भारी नाराज़गी है।

दरअसल, मंगलवार को मक्का का अपेक्षित मूल्य न मिलने से आक्रोशित किसानों ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। आपको बता दे कि ​गुस्साए किसानों ने विरोध स्वरूप मुख्य सड़क पर मक्का से भरी एक ट्रॉली खाली कर दी। इस अप्रत्याशित कदम से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। किसानों ने एक स्वर में कृषि उपज मंडी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, और व्यापारियों द्वारा दिए जा रहे कम भाव पर अपनी पीड़ा व्यक्त की।

इस दौरान ​विरोध प्रदर्शन के बाद, किसान अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर परिसर पहुँचे। यहाँ उन्होंने एसडीएम अशोक डेहरिया से मुलाकात की। किसानों ने एसडीएम को बताया कि व्यापारी लगातार उनकी मक्का की फसल का बहुत कम दाम दे रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि उन्हें उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य मिल सके।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…