हिंदू महासभा का विश्वस्तरीय विस्तार, कनाडा प्रभारी की नियुक्ति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hindu Mahasabha expands globally, appoints Canada in-charge

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के आदेश से आज श्री पवन कुमार शर्मा को संगठन का कनाडा प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके समर्पण, राष्ट्रहित के कार्यों और सनातन धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए की गई है।

स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का दृढ़ संकल्प है कि अखिल भारत हिन्दू महासभा अब विश्व स्तर पर संगठित होकर कार्य करेगी। स्वामी जी ने घोषणा की है कि दुनिया के प्रत्येक देश में महासभा की इकाइयों का गठन किया जाएगा और विश्वभर के हिन्दुओं को संगठन से जोड़कर एक सशक्त वैश्विक हिन्दू चेतना का निर्माण किया जाएगा।

ज्ञात हो कि परम पूज्य स्वामी चक्रपाणि जी महाराज प्रारंभ से ही विदेशों व भारत में कहीं भी हिन्दुओं पर अन्याय या अत्याचार होने पर निर्भीक होकर आवाज़ उठाते रहे हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी हिन्दुओं की सुरक्षा, संरक्षण और अधिकारों के लिए लगातार आवाज़ उठाई है। उनका स्पष्ट मत है कि—
“हिन्दू सुरक्षित होगा तभी ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना सशक्त होगी।”

इसी उद्देश्य से स्वामी जी ने सम्पूर्ण विश्व में हिन्दू महासभा के विस्तार का महाअभियान प्रारम्भ किया है, जिसके अंतर्गत आज कनाडा में नई ज़िम्मेदारी सौंपते हुए प्रभारी की नियुक्ति की गई है। संगठन को विश्वास है कि यह नियुक्ति कनाडा में रहने वाले भारतीयों और सनातन धर्मावलंबियों के बीच नया उत्साह, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मजबूती लेकर आएगी।

‘जय हिन्दू राष्ट्र’

- Advertisement -
Ad imageAd image

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें... 1. मैकेनिक ने सुसाइड से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. एमपी में LPG सिलेंडर

Horoscope: 14-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल