,

बिग बॉस 19 से बाहर होते ही अशनूर कौर का पोस्ट वायरल, अभिषेक बजाज का कमेंट बना चर्चा का विषय

BY: Yoganand Shrivastva

रियलिटी शो बिग बॉस 19 के ताज़ा एविक्शन में इस बार अशनूर कौर को घर से बाहर होना पड़ा। वीकेंड का वार एपिसोड में एक टास्क के दौरान तान्या मित्तल पर लकड़ी के तख्ते से वार करने की घटना को वायलेंस मानते हुए सलमान खान ने अशनूर को शो से बेघर कर दिया। फैंस के लिए उनका बाहर होना बेहद चौंकाने वाला रहा।

घर पहुंचते ही शेयर किया पोस्ट

शो से बाहर आने के तुरंत बाद अशनूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बालकनी से एक तस्वीर शेयर की। फोटो में वे स्ट्राइप्ड नाइटसूट में नजर आ रही हैं और उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी है। कैप्शन में उन्होंने लिखा—
“मुश्किल तूफान के बाद का सुकून।”उनकी यह पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

अभिषेक बजाज का कमेंट बना हाइलाइट

अशनूर की इस पोस्ट पर कई दोस्तों और साथ काम कर चुके कलाकारों ने कमेंट किए।

  • रोहन मेहरा ने लिखा— “हम सबको तुम पर गर्व है।”
  • नगमा मिराजकर ने हार्ट इमोजी बनाकर प्यार जताया।

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा अभिषेक बजाज का कमेंट। बिग बॉस 19 में उनके साथ खास बॉन्डिंग के लिए चर्चित रहे अभिषेक ने लिखा—
“रब राखा।”

यह कमेंट फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

शो में दोनों की दोस्ती रही सुर्खियों में

बिग बॉस 19 के दौरान अशनूर और अभिषेक की दोस्ती अक्सर चर्चा में रही। कई दर्शकों को उनके बीच प्यार का एहसास भी हुआ, हालांकि दोनों ने हमेशा इसे सिर्फ दोस्ती बताया। अभिषेक के घर से बाहर होने के बाद भी दोनों के बीच यह कनेक्शन बरकरार दिख रहा है, जिसे अब सोशल मीडिया पर लोग खूब नोटिस कर रहे हैं।