,

जयपुर में ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ प्री-समिट: पर्यटन विस्तार, निवेश और नवाचार पर सार्थक संवाद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Pravasi Rajasthani Meet’ Pre-Summit in Jaipur: Meaningful dialogue on tourism expansion, investment and innovation

रिपोर्ट- सुमन

जयपुर। पर्यटन विभाग की ओर से गुरुवार को होटल क्लार्क्स आमेर में ‘प्रवासी राजस्थानी मीट’ टूरिज्म सेक्टर प्री-समिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रवासी राजस्थानियों की उपलब्धियों, निवेश संभावनाओं और राज्य में पर्यटन विस्तार के प्रयासों पर विस्तृत संवाद हुआ। कार्यक्रम ने राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर, लोक-विरासत, उद्यमिता और आधुनिक पर्यटन ढाँचे को मजबूत बनाने की दिशा में नए आयाम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। देश ही नहीं, विदेशों में भी राजस्थान अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने बताया कि समिट के दौरान पर्यटन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों के साथ सार्थक चर्चा हुई और कई उपयोगी सुझाव प्राप्त हुए। राइजिंग राजस्थान के दौरान हुए कई एमओयू अब धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि समिट में पर्यटन क्षेत्र में संभावित नवाचारों पर भी विशेष चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि राजस्थान हर मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करने वाला राज्य रहा है।

दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान सिर्फ विरासत पर आधारित नहीं, बल्कि एडवेंचर, फिल्म, वैलनेस, ट्राइबल, ग्रामीण और कूज़ीन टूरिज्म जैसे कई आयामों में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नई पर्यटन नीति, फिल्म पर्यटन नीति, एडवेंचर टूरिज्म पॉलिसी और राजस्थान टूरिज्म ऐप जल्द लॉन्च किए जाएंगे। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों, उद्योग जगत, विशेषज्ञों और नीति–निर्माताओं की सक्रिय भागीदारी को सरहाया और कहा कि सभी के सहयोग से राजस्थान को वर्ष पर्यन्त चलने वाला टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाएंगे।

कार्यक्रम में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव सुमन बिल्ला, राजस्थान पर्यटन के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता, हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा, ईज़ माय ट्रिप के अध्यक्ष प्रीति सत्यनारायण, बॉलीवुड अभिनेता राजीव खंडेलवाल, डिजिटल इनफ्लुएंसर काम्या जानी, क्लार्क्स ग्रुप के एमडी अपूर्व कुमार, लाली होमस्टे की को-क्रिएटर देवयानी भटनागर, थ्रिलोफीलिया की सीईओ चित्रा गुरनानी डागा सहित प्रवासी राजस्थानी और पर्यटन इंडस्ट्री से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की