,

कनाडा पुलिस को लताड़ा, मुम्बई पुलिस के बारे में भी ये क्या बोल गए कपिल शर्मा…

kapil-sharma-canada-cafe-shooting-statement-mumbai-police

मुंबई: कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने कनाडा में अपने कैफे पर हुए हमलों पर बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बातचीत में कपिल ने कहा कि वैंकूवर में उनके कैफे पर तीन बार फायरिंग हुई, लेकिन स्थानीय पुलिस हालात को नियंत्रित करने में असफल रही।

कपिल शर्मा ने बताया कि “ये घटनाएं कनाडा, वैंकूवर में हुईं। लगता है तीन शूटिंग हुई थीं। मुझे लगता है पुलिस के पास इन्हें नियंत्रित करने की शक्ति ही नहीं है। लेकिन जब हमारा मामला फेडरल कोर्ट में गया, तब इस पर कनाडा की संसद में चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि कैफे पर गोलीबारी के बाद कई लोगों के कॉल आए, जिन्होंने बताया कि वहां इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रहती थीं, लेकिन उनके कैफे पर हुई फायरिंग ने मामले को बड़ा रूप दे दिया, जिसके बाद पुलिस कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए कदम उठा रही है। कपिल शर्मा ने कहा कि भारत में और खासकर मुंबई में वे पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हैं। “मुझे कभी भी मुंबई या अपने देश में ऐसा महसूस नहीं हुआ। मुंबई पुलिस जैसी कोई नहीं।”

उन्होंने आगे कहा कि “वहां इतनी गोलियां चलीं, लेकिन उसके बाद हमने अपने कैफे का और बड़ा ओपनिंग देखा। अगर भगवान साथ हो तो सब अच्छा होता है।”

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…