,

दिल्ली: पिटबुल ने 6 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला किया, मालिक गिरफ्तार

दिल्ली में पिटबुल का 6 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला,मालिक गिरफ्तार

नई दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में 23 नवंबर को दोपहर 3 बजे एक भयानक घटना हुई, जिसमें पिटबुल डॉग ने 6 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे का एक कान कटकर अलग हो गया और सिर, चेहरे तथा शरीर पर 10 से ज्यादा गंभीर घाव आए। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खेलते समय हुआ हमला

पीड़ित परिवार के अनुसार, बच्चा अपने बड़े भाई के साथ गली में बॉल से खेल रहा था। बॉल पड़ोसी के घर की ओर चली गई, जिसे लेने के लिए बच्चा गया। तभी पिटबुल ने हमला कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा भागने की कोशिश करता है, लेकिन पिटबुल उसे गिरा देता और काटने लगता है। बच्चे का दाहिना कान पूरी तरह से अलग हो गया।

चश्मदीदों ने बचाया बच्चा

घटना के दौरान एक महिला ने पिटबुल को रोकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। फिर गली के लोग दौड़ते हुए बच्चे को कुत्ते की पकड़ से छुड़ा कर पास के अस्पताल लेकर गए। बच्चे के सिर और चेहरे पर 8-10 गंभीर जख्म पाए गए। उसे बाद में गंभीर स्थिति के चलते सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया।

पिटबुल का मालिक गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में पिटबुल के मालिक राजेश पाल (50) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 291 (पशुओं के प्रति लापरवाही) और धारा 125(b) (लापरवाही से दूसरों की जान को खतरे में डालना) के तहत केस दर्ज किया गया है। राजेश पेशे से दर्जी हैं।

पहले भी हो चुका है हमला

परिवार के अनुसार, पिटबुल पहले भी 4-5 बच्चों पर हमला कर चुका है। उन्होंने कई बार मालिक से कुत्ते को हटाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस वजह से यह हमला और गंभीर हो गया।

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…