,

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, हेमा मालिनी और बेटी ईशा सहित बॉलीवुड सितारे श्मशान घाट पहुंचे

एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन: परिवार और अमिताभ समित कई सितारे श्मशान घाट पर मौजूद

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक है।

परिवार और सितारे शोक व्यक्त करने पहुंचे
धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल और अन्य परिवारजन पार्ले श्मशान घाट पहुंचे। बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और आमिर खान भी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौजूद रहे।

स्वास्थ्य समस्याओं के चलते हुए थे अस्पताल में भर्ती
धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने दो दिन वैंटिलेटर पर बिताए और 12 नवंबर को डिस्चार्ज हुए थे। 11 नवंबर को उनके निधन की अफवाहें भी थीं, जिसे हेमा मालिनी और ईशा देओल ने खारिज किया था।

बॉलीवुड पर 65 सालों तक राज किया

धर्मेंद्र ने लगभग 65 सालों तक बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाए रखा। साल 1960 में उन्होंने फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘लोहा’ जैसी कई हिट फिल्मों से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। हालांकि अब धर्मेंद्र ने अपने तमाम चाहने वालों की आंखों को नम कर दिया।

300 से ज्यादा फिल्मों में अदाकारी का जादू

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में हुआ था। इस छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेता बनने का सफर तय किया। अपने करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और दर्शकों ने उनकी अदाकारी को हमेशा सराहा। धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा के साथ-साथ पंजाबी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होगी ‘इक्कीस’

धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके अभिनय का जादू लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं और धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में नजर आएंगे। धर्मेंद्र के निधन से उनके फैंस और फिल्म जगत में शोक की लहर है, लेकिन उनके योगदान और अदाकारी को हमेशा याद रखा जाएगा।

धर्मेंद्र की अदाकारी और उनके योगदान ने भारतीय सिनेमा को हमेशा यादगार बना दिया है। उनके निधन से फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों के लिए यह समय बेहद कठिन है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP