बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को फांसी की सजा, कोर्ट ने 1400 हत्याओं का माना जिम्मेदार, फैसले के खिलाफ ढाका समेत कई शहरों में तनाव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Former Bangladesh PM Sheikh Hasina sentenced to death by hanging; court holds her responsible for 1,400 murders; tensions rise in several cities, including Dhaka, against the verdict.

by: vijay nandan

ढाका: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) ने अपना बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाया। अदालत ने 2024 में हुए छात्र आंदोलनों के दौरान हुई हिंसाओं और करीब 1400 मौतों की जिम्मेदारी हसीना पर तय करते हुए उन्हें सजा सुनाई है। फैसले के साथ राजधानी ढाका और अन्य शहरों में भारी तनाव का माहौल बन गया है।

फैसला सुनते ही सुरक्षा कड़ी

अदालत के फैसले के लाइव प्रसारण के दौरान ही ढाका में सुरक्षा बलों की तगड़ी तैनाती की गई। हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोली चलाने के आदेश तक दिए गए हैं। धानमोंडी स्थित हसीना के आवास के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हैं, जिनके साथ बुलडोजर भी देखे गए। ICT ने इस मामले में 54 गवाहों के बयान सुने और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की रिपोर्ट सहित देशभर से जुटाए गए तकनीकी व डिजिटल साक्ष्यों का अध्ययन किया। अदालत के अनुसार शेख हसीना, उस समय के गृह मंत्री और पुलिस चीफ ने मिलकर आंदोलन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के आदेश दिए थे।

जजों ने कहा कि शेख हसीना ने अपने बयानों और निर्देशों के माध्यम से हिंसा को रोकने में न सिर्फ विफलता दिखाई, बल्कि कुछ मौकों पर कठोर कार्रवाई को बढ़ावा दिया। अदालत ने यह भी दावा किया कि ढाका विश्वविद्यालय के उपकुलपति के बयान के अनुसार हसीना ने कुछ छात्रों के खिलाफ कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थक इस फैसले को राजनीतिक प्रतिशोध करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि शेख हसीना ने अपने कार्यकाल में देश को स्थिरता और विकास की राह पर लाने के लिए कठोर कदम उठाए और प्रदर्शनकारियों की आड़ में हिंसा फैलाने वाली ताकतों पर कार्रवाई की गई थी। राजधानी ढाका के कई इलाकों में तनाव बढ़ गया है। शहर में करीब 15,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। अदालत के फैसले के बाद भीड़ के बेकाबू होने की आशंका के चलते धानमोंडी और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

आगे क्या?

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार हसीना की टीम ऊपरी अदालत में अपील कर सकती है। फिलहाल फैसले से बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल एक बार फिर तेज हो गया है।

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) कहां हैं ?

अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT – International Crimes Tribunal) बांग्लादेश की एक विशेष अदालत है, जिसे मुख्य रूप से मानवता के खिलाफ अपराध, नरसंहार, और युद्ध अपराधों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए बनाया गया है। यह ट्राइब्यूनल बांग्लादेश सरकार द्वारा स्थापित है और इसका उद्देश्य 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान हुए अत्याचारों और अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाना है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई