,

CG: नेशनल हाईवे 130 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में घुसी; चार घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Reporter: Shamim Khan, Edit By: Mohit Jain

अंबिकापुर/लखनपुर। नेशनल हाईवे 130 पर लखनपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी। हादसा लहपटरा और रजपुरी कला के बीच कमल फुल्स के पास हुआ। दुर्घटना में कार सवार तीन महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल सभी व्यक्ति अंबिकापुर के नमना कला निवासी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग रायपुर से अंबिकापुर की ओर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे खेत में जा पलटा। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन के अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल