तमिलनाडु में अनोखा मंदिर होती है एलियन की पूजा, दावा- दुनिया को आपदाओं से बचा सकते हैं ये देवता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
तमिलनाडु में एलियन का अनोखा मंदिर, दावा- दुनिया को आपदाओं से बचा सकते हैं ये देवता

भूमिगत मंदिर में स्थापित एलियन देवता
सलेम जिले के मल्लामूपंबट्टी के लोगनाथन नाम के शख्स ने  ने 11 फीट नीचे एक भूमिगत मंदिर बनवाया है। इस मंदिर में एलियन देवता की मूर्ति स्थापित की गई है। लोगनाथन का दावा है कि यह देवता भक्तों और दुनिया को प्राकृतिक आपदाओं से बचा सकते हैं।

सपनों से मिली प्रेरणा
लोगनाथन ने बताया कि उन्हें सपनों में एलियन देवताओं के दर्शन हुए थे, और वहीं से उन्हें इस मंदिर को बनाने की प्रेरणा मिली।

परंपरा और आधुनिकता का संगम
मंदिर में एलियन के अलावा शिव, पार्वती, मुरुगन और मां काली की मूर्तियां भी स्थापित हैं। लोगनाथन हर सुबह मंदिर खोलते हैं और नियमपूर्वक पूजा करते हैं।

भक्तियों और आलोचनाओं के बीच चर्चित
मंदिर को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएँ मिली-जुली हैं। कुछ इसे पागलपन मानते हैं, जबकि कई लोग इसे विश्वास और भक्ति के रूप में देखने लगे हैं।

गुरु से मिली प्रेरणा और मंदिर बनाने का निर्णय

दसवीं पास लोगनाथन पहले एक होटल चलाते थे, लेकिन उनके पैरों में लगातार दर्द रहने लगा। इसके इलाज के लिए वह सिद्ध भाग्य नामक व्यक्ति के पास गए, जिनके कौशल से वे बहुत प्रभावित हुए और उनके शिष्य बन गए। अब अपने गुरु के कहने पर उन्होंने मंदिर बनाने का ठान लिया। लोगनाथन का कहना है कि इस मंदिर के निर्माण में लगभग तीन साल का समय लगेगा।

सिद्धों की भविष्यवाणी और स्वयं के प्रयास से निर्माण

लोगनाथन का यह भी मानना है कि सिद्धों ने तिरपाल पर एलियंस के बारे में कुछ लिखा था और भविष्यवाणी की थी कि आने वाले समय में लोग एलियंस की पूजा करेंगे। सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर के निर्माण के लिए लोगनाथन ने किसी भी प्रकार का दान नहीं लिया, बल्कि अपने जैसे अन्य शिष्यों की मदद से ही मंदिर का कार्य शुरू किया।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी