,

कांकेर के रुपेश यादव ने किया कमाल, गोवा आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा कर रचा इतिहास

Reporter: Chandrabhan Sahu, Edit By: Mohit Jain

छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले के नरहरपुर तहसील के बांगाबारी गाँव के निवासी रुपेश कुमार यादव ने गोवा में आयोजित प्रतिष्ठित आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन को सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रच दिया है। यह उपलब्धि पूरे ज़िले के लिए गर्व का क्षण बन गई है।

एनडीआरएफ के जवान हैं रुपेश यादव
रुपेश वर्तमान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) में कार्यरत हैं। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह प्रतियोगिता पूरी की।

तीन चरणों की कठिन परीक्षा
आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन में प्रतिभागियों को 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होती है। रुपेश ने यह चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता 6 घंटे 18 मिनट 58 सेकंड में पूरी की।

कठिन मौसम में भी नहीं डगमगाया हौसला
गर्म और आर्द्र मौसम की मुश्किल परिस्थितियों में भी रुपेश ने अपनी एकाग्रता और फिटनेस बनाए रखी। उनका यह प्रदर्शन अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने दी बधाई
रुपेश की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और मित्रों ने उन्हें बधाई दी और आगे और ऊँचाइयाँ छूने की शुभकामनाएँ दीं। रुपेश यादव की यह उपलब्धि कांकेर ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Punjab Election 2027 : पंजाब में सत्ता का संग्राम, नशे पर घमासान, BJP का बड़ा मिशन !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Punjab Election 2027 : चंडीगढ़, पंजाब की राजनीति में…

IITF-2026 में झारखंड पवेलियन का आकर्षण बनी माटी कला और टेराकोटा, लाइव डेमो से पर्यटकों को लुभा रहे कारीगर

रिपोर्ट- हिमांशु प्रियदर्शी IITF-2026 : नई दिल्ली/रांची:- 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले…

Indian Army : जासूसी के चार मामले, सेना की सुरक्षा पर सवाल !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Indian Army : नई दिल्ली, देश की सुरक्षा, अंदरूनी…

PM Modi ने छठ महापर्व के समापन पर दी देशवासियों को बधाई, छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर देशवासियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बस्तर…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर आज से सुनवाई, अवैध…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: आज 16 नवंबर 2026, सोमवार का दिन कई राशियों…